Tuesday, June 7, 2011

'रश्मिलोक' : रामधारी सिंह दिनकर की सर्वश्रेष्ठ कवितायेँ इस पुस्तक में एक साथ



रामधारी सिंह दिनकर हमारे राष्ट्र कवि हैं | दिनकर जी ने कई काव्य संग्रह लिखे, 'रेणुका' से लेकर 'हारे को हरिनाम' तक | एक पाठक के लिए दिनकर जी के सारे काव्य खंड पढना थोडा मुश्किल हो सकता है, जबकि यह जानते हुए की हर काव्य संग्रह में कुछ चुनिन्दा ही कवितायेँ ऐसी होती हैं जो पाठक के दिल और दिमाग पर घर कर जाती हैं |

इसी को ध्यान में रखते हुए राजकमल प्रकाशन समूह ने एक विशेष पुस्तक निकाली है जिसका नाम है 'रश्मिलोक' | इस पुस्तक में रामधारी सिंह दिनकर जी के पहले काव्य संग्रह 'रेणुका' से लेकर उनके आखिरी संग्रह 'हारे से हरिनाम' में से सिर्फ कुछ चुनिन्दा और प्रतिनिधि कवितायेँ इस पुस्तक में एक साथ दी गयी हैं| यह एक पुस्तक ही पाठक को दिनकर जी की सर्वश्रेष्ठ कवितायों से रूबरू करा देती है |

इस पुस्तक में 455 पृष्ठ हैं जो शुरू से आखिर तक आपको बांध कर रखेंगे | इसका मूल्य 600/- रूपये है, परन्तु 10% छूट के बाद यह आपको 540/- रूपये की मिलेगी |

आप यह पुस्तक बहुत आसानी से इन तीन तरीकों से घर बैठे मंगवा सकते हैं | (वी.पी.पी से )
१. इस ब्लॉग पोस्ट पर कमेन्ट करें जिसमें आपका पूरा पता और मोबाइल नंबर हो |
२. ईमेल करें : marketing@rajkamalprakashan.com
३. सीधे फेसबुक पर आर्डर करें | 

आपकी पुस्तक वी.पी.पी. से आप तक पहुँच जाएगी |

No comments:

Post a Comment